माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) की ओर से इस साल की सबसे बड़ी खबर है इसे जानना बहुत जरूरी है ।बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का फाइनल टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
ध्यान देने योग बातें : लेकिन इस बार कहानी सिर्फ टाइम-टेबल और फॉर्म तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने इस साल विशेष रूप से कक्षा 9वीं और 10वीं के नियमों में बदलाव किए हैं, इन नए नियमों को आपको जानना चाहिए
चलो सबसे पहले परीक्षा का टाइम टेबल देखते हैं-
मध्य प्रदेश बोर्ड के अनुसार, आधिकारिक पोर्टल mpbse.nic.in पर परीक्षा फॉर्म भरने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिकतर आखिरी समय में सर्वर बहुत स्लो चलता है तो आप उससे पहले ही फॉर्म भर ले
- परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: बिना किसी विलंब शुल्क के फॉर्म भरने के लिए नवंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद फॉर्म भरने पर भारी जुर्माना (लेट फीस चार्ज) देना पड़ सकता है ।
- कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा: 17 फरवरी 2027 से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी।
- कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा: 24 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 के बीच संपन्न कराई जाएगी।
- परीक्षा का समय और शिफ्ट: इस बार भी सभी मुख्य पेपर सुबह की एक ही शिफ्ट में 9:00 AM से दोपहर 12:00 PM तक होंगे। छात्रों को कड़े चेकिंग नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर आप सुबह 8:00 AM बजे ही पहुंच जाए ।

अब बात करते हैं 9वीं और 10वीं के नए नियमों के बारे में
9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए बदले ये 4 बड़े नियम
1. ‘Best of Five’ योजना को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।
पहले:यह साल 2017 से चल रहे ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ नियम को बोर्ड ने अब पूरी तरह समाप्त कर दिया है। पुराने नियम में अगर छात्र 6 में से किसी 1 विषय (जैसे गणित या अंग्रेजी) में फेल भी हो जाता था, तो बाकी 5 विषयों के नंबर जोड़कर उसे पास मान लिया जाता था।
अब : इस सत्र से छात्रों को सभी 6 विषयों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। अब आप किसी भी विषय को हल्के में नहीं ले सकते है। अगर आप एक भी विषय में फेल हुए, तो आपकी मार्कशीट पर फेल या सप्लीमेंट्री लिखा आएगा ।
2. सीबीएसई (CBSE) की तर्ज पर नया एग्जाम पैटर्न
पहले: बोर्ड पहले पुराने पेपर परीक्षा अध्ययन या फिर गाइड से प्रश्नों को पूछा करता था।
अब : परीक्षा में अब कॉन्सेप्ट-बेस्ड Concept-based और तार्किक Analytical प्रश्न ज्यादा पूछे जाएंगे। इसका सीधा मतलब है कि जब तक आपको किसी टॉपिक की पूरी तरह से जानकारी नहीं होगी, तब तक आप उसका उत्तर नहीं लिख पाएंगे। इसलिए आप सभी विषय की तैयारी बिल्कुल ध्यान से करें।
3. अंग्रेजी और गणित में ‘बेसिक व स्टैंडर्ड’ का नया विकल्प
छात्रों पर से पढ़ाई का मानसिक तनाव कम करने के लिए बोर्ड ने एक अच्छी शुरुआत भी की है। गणित विषय की तरह ही अब छात्रों को अंग्रेजी में भी दो विकल्प मिलेंगे— English Basic और English Standard।
अब : यह नियम इस सत्र से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। जो छात्र आगे जाकर अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा नहीं लेना चाहते या जिनकी अंग्रेजी बहुत कमजोर है, वे ‘बेसिक’ का विकल्प चुन सकते हैं। जो कि मेरे हिसाब से बहुत अच्छा विकल्प है। जिन छात्रों ने 9वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स लिया था, वे 10वीं के परीक्षा फॉर्म में उसे बदलकर ‘बेसिक मैथ्स’ कर सकते हैं, वह भी बिल्कुल फ्री।
4. हर छात्र के लिए APAAR ID हुई अनिवार्य
जैसे देश के हर नागरिक की पहचान के लिए आधार कार्ड ज़रूरी है, ठीक उसी तरह अब हर छात्र की एक डिजिटल यूनिक आईडी होगी, जिसे APAAR ID (One Nation One Student ID) नाम दिया गया है।
कक्षा 9वीं और 10वीं के परीक्षा फॉर्म में इस आईडी को लिंक करना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। इसके जरिए छात्र की पूरी शैक्षणिक जानकारियां, उसकी मार्कशीट, स्कूल बदलने का रिकॉर्ड और खेल-कूद के सर्टिफिकेट्स सब कुछ एक ही जगह डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे, जिससे आने वाले समय में कॉलेज एडमिशन या सरकारी नौकरी के लिए वेरिफिकेशन बहुत आसान हो जाएगा।
परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
1. पिछली कक्षा की अंकसूची/रजिस्ट्रेशन नंबर (कक्षा 9वीं या 11वीं का नामांकन नंबर)।
2. छात्र का आधार कार्ड
3. APAAR ID कार्ड
4. हाल ही की खिंची हुई पासपोर्ट साइज फोटो
5. जाति प्रमाण पत्र
फॉर्म स्टेटस को देखने और समय-समय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए
मध्य प्रदेश बोर्ड ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर कई बार फर्जी टाइम-टेबल की पीडीएफ वायरल हो जाती है, जिससे छात्र भ्रमित होते हैं। इसलिए आप अपने परीक्षा फॉर्म का स्टेटस चेक करने के लिए केवल और केवल माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mponline.gov.in पर ही भरोसा करें।
निष्कर्ष:
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा यह बहुत ही अच्छा कदम उठाया गया है ।बोर्ड द्वारा किए गए ये बदलाव प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा देने वाले हैं। समय रहते परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करें और अपनी तैयारी को तेज़ कर दें।
यदि इस नए पैटर्न या टाइम-टेबल को लेकर आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक लिखें, हम आपकी मदद ज़रूर करेंगे।