MP Police Constable Recruitment की पूरी जानकारी: सिलेबस, योग्यता और फिजिकल टेस्ट के नियम
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 22 सितंबर 2026 से शुरू की गई 7,500 कांस्टेबल भर्ती केवल एक सामान्य रोजगार अवसर नहीं है, बल्कि यह बाहरी राज्यों के प्रतिभावान अभ्यर्थियों के लिए एमपी के ‘ओपन कम्पटीशन’ में जगह बनाने का एक कड़ा मौका है। इस बार की भर्ती में सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी पेंच यह है कि कुल 7,500 पदों में से 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 6,800 पद अन्य नॉन-एसएएफ कैडरों के लिए आवंटित किए गए हैं। सामान्य तौर पर अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को लगता है कि उन्हें गृह राज्य का आरक्षण मिलेगा, लेकिन नियमपुस्तिका के अनुसार वे केवल अनारक्षित (General) श्रेणी के तहत ही दावेदारी ठोक सकते हैं।

इस परीक्षा का सबसे बड़ा ‘गेम चेंजर’ पॉइंट इसका परीक्षा पैटर्न है, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं है; इसका सीधा मतलब है कि कट-ऑफ का ग्राफ काफी ऊंचा जा सकता है। जहां सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) के आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता में विशेष छूट देते हुए इसे महज 8वीं पास रखा गया है। 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित इस ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के कड़े मापदंडों को भी समान रूप से पार करना होगा।”
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026:
| भर्ती बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
| पद का नाम | कांस्टेबल (General Duty – GD) |
| कुल वैकेंसी | 7500 पद (SAF: 700) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (MP Online Portal) |
| फॉर्म भरने की तारीख | 22 सितंबर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | 19 नवंबर 2026 से शुरू |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
1. महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर आखिरी दिनों में सर्वर डाउन होने की समस्या आम है। इसलिए इन तारीखों को नोट कर लें और समय रहते फॉर्म भरें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026 होगा
- आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026 तक रहेगी
- फॉर्म संशोधन (Correction) की तारीख: 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक होगी
- परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि: 19 नवंबर 2026
2. पदों का विवरण और केटेगरी (Post Details)
इस बार कुल 7500 पदों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
- कॉन्स्टेबल GD (विशेष सशस्त्र बल – SAF): 700 पद (यह पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं)।
- कॉन्स्टेबल GD (SAF को छोड़कर / जिला पुलिस): 6800 पद (इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं)।
3. शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
फॉर्म भरने के लिए आपकी न्यूनतम पढ़ाई कितनी होनी चाहिए, यहाँ देखें:
- General, OBC, SC वर्ग के लिए: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास होना अनिवार्य है।ST (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के लिए: हमारे आदिवासी भाइयों के लिए विशेष छूट है, यदि आप 8वीं कक्षा भी पास हैं, तो फॉर्म भर सकते हैं।
4. आयु सीमा और छूट (Age Limit)
उम्र की गणना 06 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी:
- पुरुष (अनारक्षित/General): 18 वर्ष से 33 वर्ष।
- महिलाएं (सभी केटेगरी): 18 वर्ष से 38 वर्ष (5 साल की छूट)।
- SC / ST / OBC (पुरुष): 18 वर्ष से 38 वर्ष (5 साल की छूट)।
5. आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य वर्ग (General ): ₹500/-
- MP के मूल निवासी (OBC, SC, ST, EWS): ₹250/- (Not: इसके अलावा एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा।)
6. एमपी पुलिस सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)
इस बार पुलिस की वर्दी पाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि सिलेक्शन के दो बड़े पड़ाव हैं। पहला है ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट और दूसरा है ग्राउंड पर होने वाला फिजिकल टेस्ट। इस बार सिर्फ दौड़ निकालना काफी नहीं है, फिजिकल के नंबर भी फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे
- चरण 1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (100 अंक)
- चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा – PET (100 अंक)
- चरण 3: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल टेस्ट
7. परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और आपको 2 घंटे का समय मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी आप पूरे 100 प्रश्नों के उत्तर टिक कर सकते हैं।
- सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान (GK & Reasoning): 40 अंक
- बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि (Mental Ability): 30 अंक
- विज्ञान एवं सरल अंकगणित (Science & Maths): 30 अंक
टिप: मैथ्स और रीजनिंग मिलाकर 60 नंबर के आते हैं। अगर आपकी इन दो विषयों पर अच्छी तैयारी है, तो आपका सिलेक्शन लगभग पक्का हो जाता है। साथ ही MP GK पर विशेष ध्यान दें।
8. फिजिकल टेस्ट के नियम (Physical Efficiency Test)
इस बार फिजिकल टेस्ट पूरे 100 अंकों का होगा, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 30% अंक (30 नंबर) लाना जरूरी है।

शारीरिक मापदंड (Height & Chest):
- पुरुष (General, OBC, SC): ऊंचाई – 168 सेमी, सीना – 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)।
- महिला (सभी वर्ग): ऊंचाई – 155 सेमी।
फिजिकल के 3 इवेंट्स:
- 800 मीटर दौड़
- लंबी कूद (Long Jump)
- गोला फेंक (Shot Put)
ग्राउंड पर अब जितनी तेजी से दौड़ोगे और जितना दूर गोला फेंकोगे, उतने ही ज्यादा नंबर बटोर पाओगे। इसलिए केवल पढ़ाई नहीं, आज से ही सुबह ग्राउंड जाना भी शुरू कर दो।
9. फॉर्म भरते समय ये गलतियां मत करना (Form Rejection से बचें)
हर साल एमपी के हजारों युवा इन छोटी गलतियों के कारण परीक्षा से बाहर हो जाते हैं:
- रोजगार पंजीयन: आपका रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन एक्टिव होना चाहिए। अगर एक्सपायर हो गया है, तो तुरंत नया बनवाएं।
- आधार ई-केवाईसी: परीक्षा केंद्र पर फिंगरप्रिंट लिया जाएगा, इसलिए आधार कार्ड में नाम और उंगलियों के निशान (बायोमेट्रिक) अपडेट रखें।
- नई फोटो: फोटो पर नाम और खिंचवाने की तारीख साफ लिखी होनी चाहिए और फोटो 3 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
10. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1: MP पुलिस कांस्टेबल 2026 के फॉर्म कब से भरे जाएंगे
उत्तर: ऑनलाइन फॉर्म 22 सितंबर 2026 से लेकर 06 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे।
2: क्या इस परीक्षा में माइनस मार्किंग है
उत्तर: नहीं, एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
3: क्या बाहरी राज्य (जैसे यूपी या राजस्थान) के छात्र यह फॉर्म भर सकते हैं
उत्तर: हाँ, बाहरी राज्यों के उम्मीदवार भी सामान्य (General) केटेगरी के तहत आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास भी रोजगार पंजीयन होना चाहिए।
4: इस बार फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए
उत्तर: फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है, लेकिन फाइनल लिस्ट में आने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने होंगे।
इसे भी पढ़ें: एमपी पुलिस, पटवारी और शिक्षक भर्ती की पूरी जानकारी or
निष्कर्ष (Conclusion)
MP Police Constable के 7,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। परीक्षा में तगड़े कॉम्पिटिशन को देखते हुए उम्मीदवारों को लिखित और फिजिकल टेस्ट दोनों की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। भर्ती से जुड़े किसी भी सवाल या कन्फ्यूजन के लिए आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।योग्य उम्मीदवार इस भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट MPESB Official Website पर जाकर भर सकते हैं। एमपी की सरकारी नौकरियों और एडमिट कार्ड के सबसे तेज व सटीक अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट MP Service Update को डेली चेक करें और हमारे Watsapp group से जरूर जुड़ें।