Responsive Menu

Samagra ID MP: समग्र आईडी डाउनलोड और e-KYC कैसे करें?

दोस्तों जैसे कि आपको पता ही होगा कि समग्र आईडी आज के समय में कितना महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है  आज के समय में एमपी में इसके बिना कोई भी सरकारी काम होना नामुमकिन सा है। चाहे लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरना हो, राशन कार्ड बनवाना हो या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो या संबल कार्ड बनवाना हो हर जगह समग्र आईडी सबसे पहले मांगी जाती है।

अगर आप भी अपनी समग्र आईडी ढूंढ रहे हैं, उसे डाउनलोड करना चाहते हैं या फिर मोबाइल से Samagra ID e-KYC करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके बहुत काम आने वाली है। इसे आखिर तक जरूर पढ़ें!

समग्र आईडी क्या होती है (What is Samagra ID)


सीधे शब्दों में कहें तो समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को दी जाने वाली एक डिजिटल पहचान है। इसके जरिए सरकार के पास राज्य के हर परिवार का पूरा रिकॉर्ड रहता है। यह आईडी पूरी तरह फ्री में बनती है और यह आईडी यूनिक होती हैं ।

मुख रूप से दो तरह की समग्र आईडी होती है, जिसे आपको समझ लेना चाहिए

  • परिवार समग्र आईडी: यह 8 अंकों की होती है और यह आपके पूरे परिवार की एक यूनिक आईडी होती है जैसे राशन कार्ड में जो आईडी होती हैं वह परिवार आईडी हैं

  • सदस्य समग्र आईडी: यह 9 अंकों की होती है और यह परिवार के हर एक व्यक्ति की अलग-अलग होती है। छात्रवृत्ति या पेंशन जैसी व्यक्तिगत योजनाओं में इसी 9 अंकों की आईडी की आवश्यकता पड़ती है।

 

समग्र आईडी होने के क्या-क्या फायदे हैं

अगर आपकी समग्र आईडी बनी हुई है और बिल्कुल अपडेट है तो आपको एमपी सरकार की इन बड़ी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा चलो जानते है

  • लाड़ली बहना योजना: बहनों के खाते में आने वाले पैसों के लिए यह समग्र आईडी सबसे जरूरी है।

  • सस्ता राशन: राशन दुकान से गेहूं, चावल और नमक लेने के लिए परिवार आईडी बहुत आवश्यक है।

  • बच्चों की पढ़ाई: समग्र सदस्य आईडी की आवश्यकता स्कूल या कॉलेज में एडमिशन और सरकारी स्कॉलरशिप पाने के लिए।

  • सरकारी पेंशन: बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग भाई-बहनों की पेंशन का पैसा सीधे बैंक खाते में आने के लिए, आपके पास एक यूनिक सदस्य आईडी होनी चाहिए।

https://samagra.gov.in

मोबाइल से Samagra ID e-KYC कैसे करें (सबसे आसान तरीका)

आजकल सरकार ने नियम बना दिया है कि आपको अपनी समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक (e-KYC) करना ही पड़ेगा नहीं तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है। आप अपने मोबाइल से भी इसे घर बैठे 5 मिनट में कर सकते हैं आप मध्य प्रदेश की सरकारी वेबसाइट  https://samagra.gov.in  इस लिंक पर क्लिक करके नीचे बताए हुए स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से ई केवाईसी कर सकते हैं।


1: सबसे पहले अपने फोन में समग्र पोर्टल की असली वेबसाइट samagra.gov.in को खोलें।

2: होमपेज पर ही आपको “e-KYC करें” का एक बड़ा सा बटन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें।

3: अब अपनी 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी डालें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरकर ‘खोजें’ पर क्लिक करें।

4: आपके समग्र से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें।

5: इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और ‘ओटीपी द्वारा’ विकल्प को चुनें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक और ओटीपी आएगा, उसे भरकर सबमिट करें।

6: स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड की फोटो और नाम आ जाएगा। सब चेक करके ‘सत्यापित करें’ पर क्लिक कर दें। बस, आपका काम हो गया 24 से 48 घंटे में आपकी केवाईसी अपडेट हो जाएगी।

नाम से अपनी समग्र आईडी कैसे खोजें और डाउनलोड करें

अगर आप अपनी समग्र आईडी भूल गए हैं या आपके पास प्रिंटआउट नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने नाम से भी इसे ढूंढ सकते हैं:

1. नाम से खोजने का तरीका:

  • समग्र पोर्टल पर जाकर “नो योर समग्र आईडी” पर क्लिक करें।

  • यहाँ अपने जिले, जनपद पंचायत या नगर निगम और अपने जेंडर महिला/पुरुष चुनें।

  • अपने नाम के शुरुआती 3 अक्षर इंग्लिश में टाइप करें और अपने वार्ड या ग्राम पंचायत को चुनकर कैप्चा भरें। आपके सामने आपके पूरे परिवार की आईडी आ जाएगी।

2. डाउनलोड और प्रिंट कैसे करें:

  • पोर्टल के मुख्य पेज पर “समग्र कार्ड प्रिंट करें” वाले विकल्प पर जाएं।

  • अपनी 8 अंकों की परिवार आईडी डालें और कैप्चर कोड भरकर “देखें” पर क्लिक करें।

  • आपकी समग्र आईडी स्क्रीन पर आ जाएगी। आप नीचे दिए गए ‘Print’ बटन पर क्लिक करके इसे अपने फोन में PDF बनाकर सेव कर सकते हैं।

  • इसे आप सदस्य आईडी से भी डाउनलोड कर सकते है

समग्र आईडी में नाम या जन्मतिथि कैसे सुधारें

कई बार समग्र आईडी में हमारा नाम या जन्म तारीख गलत छप जाती है। इसे ऑनलाइन सुधारने का तरीका बहुत सरल है:

  • समग्र प्रोफाइल अपडेट करें’ पर क्लिक करते ही प्रोफाइल अपडेट करने का नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको निम्नलिखित विकल्प देखेंगे “नाम/जन्मतिथि/लिंग में सुधार करें” पर क्लिक करें
  • अपनी सदस्य आईडी और मोबाइल ओटीपी की मदद से लॉगिन कर लें।

  • जो भी जानकारी गलत है, उसे सही-सही भरें।

  • सबूत के तौर पर अपना पैन कार्ड वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या 10वीं की मार्कशीट का एक साफ फोटो अपलोड कर दें फोटो सही होना चाहिए।

  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस से इसे चेक करके सुधार दिया जाएगा।

मेरी सलाह: जल्दी से अपडेट पाने के लिए आप अपने ग्राम पंचायत या नगर पंचायत के सहायक सचिव सर से संपर्क करके उनको बता सकते हैं कि है हमने जन्मतिथि अपडेट कि है आप उसे वेरीफाई कर देना उसके बाद यदि सब कुछ सही रहा तो  वह वहां से अपडेट कर देते हैं  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

 1.समग्र आईडी की सही और असली वेबसाइट कौन सी है 

समग्र आईडी की एकमात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://samagra.gov.in है। ध्यान रहे, किसी भी दूसरी अनजान वेबसाइट पर अपनी पर्सनल जानकारी न डालें।

2.ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होने में कितने दिन का समय लगता है

ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजने के बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा इसे चेक करने में आमतौर पर 1 से 2 दिन (24 से 48 घंटे) का समय लगता है।

3.क्या एमपी से बाहर के लोग भी समग्र आईडी बनवा सकते हैं

जी नहीं, यह आईडी केवल और केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ही बनाई जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों समग्र आईडी मध्य प्रदेश के हर निवासी के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। अगर आपको किसी भी सरकारी योजना का फायदा बिना किसी रुकावट के लेना है, तो आज ही अपनी Samagra ID e-KYC स्थिति जरूर चेक कर लें और इसे आधार से लिंक जरूर करवा लें। समग्र आईडी किसी भी प्रकार की  जानकारी के लिए हमें व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज करें इस काम की जानकारी को अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर करना बिल्कुल न भूलें

महत्वपूर्ण नोट (Disclaimer): यह वेबसाइट (mpserviceupdate.in ) एक निजी ब्लॉग है और इसका मध्य प्रदेश सरकार या समग्र पोर्टल से कोई सीधा संबंध नहीं है। यहाँ दी गई सभी जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से साझा की गई है। किसी भी योजना का लाभ लेने से पहले कृपया आधिकारिक वेबसाइट (samagra.gov.in) पर जाकर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।