MP Sambal Card 2.0: घर बैठे मोबाइल से ऐसे बनाएं नया संबल कार्ड

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 13 अप्रैल 2026 को बहुत से लाभान्वित पात्र व्यक्तियों के खाते में लगभग 17 करोड़ की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की है यदि आप भी इस योजना के पात्रता रखते हैं और और अभी तक अभी तक यह धनराशि आपकी खातों में नहीं आई है तो आप पहले अपने आधार को बैंक से लिंक करवा लें DBT सरकार की इस पहल से अब तक प्रदेश के 1 करोड़ 80 lakh से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो चुके हैं यदि आप भी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और आपके पास अभी तक संबल कार्ड नहीं है, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत काम का है इस पोस्ट में हम संबल योजना 2.0 की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, लाभ और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी देखेंगे
संबल योजना 2.0 क्या है
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 में की गई थी इसके बाद योजना को और अधिक पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने के लिए सरकार ने इसे पूर्वमख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में 16 मई 2022 संबल 2.0 के में इसे दोबारा चालू किया
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले वे मजदूर या श्रमिक जो किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा के दायरे में नहीं आते हैं, उन्हें इस योजना से जोड़ा जाता है पंजीकरण होने के बाद पात्रता रखने वाले वाले व्यक्ति को डिजिटल ‘संबल कार्ड’ (Smart Card) जारी किया जाता है इस एक कार्ड की मदद से परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली बिल माफी और मृत्यु या दुर्घटना जैसी आपातकालीन स्थितियों में सरकार की ओर से इसमें सहायता प्राप्त होती है.
संबल कार्ड 2.0 के मुख्य लाभ और वित्तीय सहायता :
संबल कार्ड धारकों को मिलने वाले फायदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है. नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप समझ सकते हैं कि किस स्थिति में कितनी सरकारी सहायता मिलती है:
सहायता का प्रकार (Category) मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि (Benefit Amount)
प्रकृतिक मृत्यु सहायता (Natural Death) ₹2,00,000
दुर्घटना मृत्यु सहायता (Accidental Death) ₹4,00,000
स्थायी अपंगता सहायता (Permanent Disability) ₹2,00,000
आंशिक अपंगता सहायता (Partial Disability) ₹1,00,000
अंत्येष्टि सहायता (Funeral Assistance) ₹5,000
प्रसूति सहायता (Maternity Aid) ₹4,000 से ₹12,000 तक
इसके साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण लाभ:
- बच्चों के लिए फ्री शिक्षा और स्कॉलरशिप: पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा (जैसे कॉलेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल) तक के लिए ₹2000 से ₹5000 तक की छात्रवृत्ति और फीस माफी का लाभ सरकार की इस संबंध 2.0 योजना से मिलता है
- बिजली बिल में राहत: संबल योजना के तहत आने वाले गरीब परिवारों को हर महीने 200 यूनिट तक मुफ्त या बहुत ही रियायती दरों पर बिजली की सुविधा दी जाती हैं
- आयुष्मान भारत योजना से जुड़ाव: संबल योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जोड़कर हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और चुनिंदा प्राइवेट अस्पतालों में प्रदान किया जाता है
- डिलीवरी बॉय (गिग)वर्कर्स को भी शामिल किया गया: सरकार ने अब इस योजना का दायरा बढ़ा दिया है इसमें घर-घर सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय, जोमैटो-स्विगी के राइडर्स यानी ‘गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स’ को भी शामिल कर लिया गया है
संबल योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria for Sambal Card)
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिल सकता है जो नीचे दी गई शर्तों का पालन करता हैं:
- मूल निवासी: आवेदक अनिवार्य रूप से मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- असंगठित श्रमिक: आवेदक असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए (जैसे- खेतीहर मजदूर, हाथ ठेला चलाने वाले, राजमिस्त्री, घरेलू कामगार, नाई, मोची, बढ़ई, तेंदूपत्ता संग्राहक, या गिग वर्कर्स बाल काटने वाले (नाई), कपड़े धोने वाले (धोबी), कैटरिंग में काम करने वाले, शादियों में बैंड बजाने वाले, और अगरबत्ती बनाने वाले मजदूर)
- आयकर दाता न हो: आवेदक का परिवार इनकम टैक्स (Income Tax) नहीं भरता हो.
- सरकारी नौकरी न हो: आवेदक या उनके पति/पत्नी में से कोई भी सरकारी नौकरी (Government Service) में काम ना करता हो
- कृषि भूमि की सीमा: आवेदक या उनके परिवार के पास 1 हेक्टेयर (लगभग 2.5 एकड़) से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए.
- इसके अलावा जो व्यक्ति EPF भरता है तो उसे संबल कार्ड के लिए पात्र नहीं माना जाएगा
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
संबल 2.0 पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार होने चाहिए:
- समग्र आईडी (Samagra ID): आवेदक की स्वयं की 9 अंकों की सदस्य आईडी और 8 अंकों की परिवार आईडी होना चाहिए
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): जो आपकी समग्र आईडी से लिंक होना चाहिए.
- मोबाइल नंबर: आधार कार्ड और समग्र आईडी में चालू मोबाइल नंबर दर्ज होना जरूरी है, क्योंकि इस पर ओटीपी (OTP) आती है.
- समग्र ई-केवाईसी (Samagra e-KYC): आवेदन करने से पहले आपकी समग्र आईडी में आधार e-KYC पूरा होना अनिवार्य है.
- बैंक पासबुक की कॉपी: ताकि सहायता राशि सीधे आपके अकाउंट में आ सके (डीबीटी) होना चाहिए
- पासपोर्ट साइज फोटो: ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए
संबल कार्ड का आवेदन करनेक लिए हम एक-एक स्टेप को ध्यानपूर्वक देखेंगे
2.0 कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Sambal Card Online Apply Process)
घर बैठे ही आप मुफ्त में संबल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है:
1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं सबसे पहले अपने ब्राउज़र में संबल योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://sambal.mp.gov.in खोलें
2: पंजीयन विकल्प को चुनें होमपेज के मुख्य मेनू बार में दिए गए “सेवाएं” सेक्शन पर जाएं और ड्रॉप-डाउन मेनू में से “पंजीयन हेतु आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें
3: समग्र और परिवार आईडी दर्ज करें अब खुले नए पेज पर आवेदक की 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी और 8 अंकों की परिवार आईडी भरें इसके बाद दिया गया कैप्चा कोड डालकर “समग्र खोजें” बटन पर क्लिक करें इसके बाद
4: ओटीपी वेरिफिकेशन (OTP Verification) आपके समग्र में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उसे स्क्रीन पर डालकर सत्यापित करें. ओटीपी सफल होते ही आपकी आधार e-KYC की पूरी जानकारी स्क्रीन पर अपने-आप आ जाएगी.
5: श्रमिक और नियोजन की जानकारी भरें यहाँ आपको कुछ व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक भरने होंगे
- आवेदक का प्रकार: असंगठित श्रमिक, तेंदूपत्ता संग्राहक या गिग वर्कर में से अपनी कैटेगरी चुनें
- शिक्षा और व्यवसाय: अपनी पढ़ाई का स्तर और आप जो काम/मजदूरी करते हैं, उस व्यवसाय का चयन करें
- घोषणाएं: टैक्स पेयर न होने सरकारी नौकरी न होने और जमीन की सीमा से संबंधित पूछे गए सवालों पर ‘हाँ’ या ‘ना’ टिक कर दे
- स्टेप आवेदन सुरक्षित करें (Save Application) अंत में, नीचे दिए गए घोषणा चेक बॉक्स पर टिक करें और “आवेदन संरक्षित करें” बटन पर क्लिक कर दें स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन नंबर (Application Number) दिखाई देगा, इसे नोट करके अपने पास संभाल के रख ले
यह कैसे मिलेगा? जाने
आवेदन जमा होने के बाद, आपका फॉर्म ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आपकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर परिषद के अधिकारियों के पास जाता है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा भौतिक या डिजिटल सत्यापन करने के बाद आपके आवेदन को मंजूरी (Approve) दे दी जाती है. इस पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में आमतौर पर 7 से 15 दिनों का समय लगता है आवेदन स्वीकृत होते ही आपका डिजिटल संबल कार्ड जेनरेट हो जाता है, जिसे आप संबल पोर्टल से ही ‘हितग्राही विवरण’ में जाकर अपना समग्र आईडी नंबर डालकर डाउनलोड link और प्रिंट कर सकते हैं।

संबल 2.0 से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
क्या पुराने संबल कार्ड अभी भी मान्य हैं
पुराने संबल कार्डों की जगह सरकार अब नया संबल 2.0 स्मार्ट कार्ड जारी कर रही है. पुराने कार्ड धारकों को भी पोर्टल पर जाकर अपनी समग्र आईडी के जरिए स्टेटस चेक कर लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर नया कार्ड री-रजिस्टर करा लेना चाहिए.
संबल योजना का पैसा किस बैंक खाते में आता है? योजना के तहत दी जाने वाली सभी अनुग्रह सहायता राशियां सीधे लाभार्थी के उस बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती हैं जो आधार कार्ड और समग्र आईडी से लिंक (DBT Enabled) होता है.
अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें
यदि आपका आवेदन किसी कारणवश अपात्र घोषित या रिजेक्ट कर दिया जाता है, तो संबल 2.0 पोर्टल पर नए नियमों के अनुसार आप अपनी आपत्ति या पुनः जांच के लिए ऑनलाइन अपील दर्ज कर सकते हैं.
संबल कार्ड स्टेटस चेक करते समय आने वाली समस्या और उसका समाधान (मेरा स्वयं का अनुभव):
जब हम संबल कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए ‘हितग्राही डैशबोर्ड’ का उपयोग करते हैं, तो कई बार मोबाइल यूजर्स को एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है। डैशबोर्ड में जैसे ही हम अपनी 9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी दर्ज करके ‘इंटर’ बटन दबाते हैं, मोबाइल का कीबोर्ड ऑटोमैटिक बैक (गायब) हो जाता है और पेज रीफ्रेश हो जाता है।इस परेशानी को दूर करने का आसान तरीका:यदि आपके मोबाइल में भी यह समस्या आ रही है, तो अपने मोबाइल कीबोर्ड की सेटिंग में जाकर ‘फ्लोटिंग मोड’ (Floating Mode) को ऑन (चालू) कर लें। फ्लोटिंग कीबोर्ड चालू होने के बाद आप बिना किसी रुकावट के हितग्राही वाले बॉक्स में अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी दर्ज कर पाएंगे और आसानी से अपना संबल कार्ड स्टेटस देख सकेंगे।
निष्कर्ष (Conclusion)
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए एक वरदान की तरह है, जो उन्हें संकट के समय बड़ा आर्थिक सहारा देती है. यदि आप पात्रता शर्तों के दायरे में आते हैं, तो बिना किसी समय गवाय ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आज ही अपना आवेदन दर्ज करें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा केवल सरकार के आधिकारिक पोर्टल sambal.mp.gov.in का ही इस्तेमाल करें
महत्वपूर्ण डिक्लेरेशन (Disclaimer): यह पोस्ट केवल पाठकों की जानकारी और सामान्य मार्गदर्शन के लिए तैयार किया गया है. हमारी वेबसाइट का मध्य प्रदेश श्रम विभाग या किसी भी सरकारी संस्था से कोई सीधा संबंध नहीं है सरकारी योजनाओं के नियम, पात्रता और सहायता राशि में सरकार द्वारा समय-समय पर बदलाव किए जा सकते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान या आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियमों की स्वयं पुष्टि अवश्य करें
इसे भी पढ़ें:-
समग्र आईडी से संबंधित संपूर्णजनकारी