Aayushman card 2026:
आज के इस Ayushman Card Post में हम आपको आयुष्मान कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं।
सच कहूं तो आज के समय में अस्पताल का बिल किसी डरावने सपने जैसा लगता है बीमारी तो परेशान करती ही है साथ में जेब भी पूरी खाली हो जाती है। मिडल क्लास और गरीब परिवारों के लिए तो यह और भी बड़ी मुसीबत बन जाती है जहां जिंदगी भर की जमा-पूंजी एक झटके में खत्म हो जाती है।इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक कमाल की स्कीम निकली है आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY)

आयुष्मान भारत योजना क्या है? (What is Ayushman Bharat Yojana)”
कम शब्दों में कहें तो आयुष्मान भारत सरकार की एक कमाल की पहल है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा देती है इसके तहत आपका पूरा परिवार हर साल ₹5,00,000 तक का कैशलेस इलाज मुफ्त करवा सकता है।
आयुष्मान कार्ड के मुख्य लाभ (Benefits of Ayushman Card)
इस कार्ड को पास रखने के क्या-क्या फायदे हैं
आइए देखते हैं:
- ₹5 लाख का मुफ्त इलाज: आपके पूरे परिवार के लिए हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है।
- प्राइवेट अस्पतालों में इलाज: केवल सरकारी ही नहीं बल्कि आपके शहर के बड़े-बड़े नामी प्राइवेट अस्पतालों में भी इस कार्ड की मदद से सरकार की ओर से मुफ्त इलाज होता है।
- गंभीर बीमारियों का इलाज: जैसे कैंसर दिल की बीमारी (Heart Attack), किडनी, घुटने का ऑपरेशन और मोतियाबिंद जैसी 1900 से अधिक गंभीर बीमारियों का इलाज इसमें शामिल है।
- कोई उम्र सीमा नहीं: परिवार में चाहे कोई नवजात बच्चा हो या बुजुर्ग माता-पिता हों इस योजना में उम्र या परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है।
- पहले दिन से लाभ: यदि आपको कार्ड बनने से पहले भी कोई बीमारी है तो उसका इलाज भी कार्ड बनते ही पहले दिन से मुफ्त होने लगता है।
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility): कौन बनवा सकता है और कौन नहीं
शुरुआत में यह योजना केवल बेहद गरीब परिवारों (SECC 2011 डेटा के आधार पर) के लिए ही शुरू की गई थी। लेकिन अब सरकार ने इसका दायरा काफी बढ़ा दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का फायदा मिल सके। अब नीचे दिए गए सभी लोग इसके लिए पात्र हैं:
BPL कार्ड धारक: ऐसे परिवार जिनके पास गरीबी रेखा के नीचे (BPL) वाला राशन कार्ड है।
पंजीकृत श्रमिक (Registered Workers): असंगठित क्षेत्र के मजदूर, निर्माण कार्य (Construction) से जुड़े श्रमिक और संबल योजना का लाभ लेने वाले लोग।
छोटे काम-धंधे वाले लोग: रेहड़ी-पटरी वाले रिक्शा चालक, कबाड़ बीनने वाले, घरेलू नौकर, दर्जी और सफाई कर्मचारी जैसे लोग इसमें शामिल हैं।
- ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवार: ऐसे परिवार जिनके पास कच्चा मकान है, या जिनके घर में कमाने वाला कोई वयस्क पुरुष नहीं है।
- 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक: सरकार के नए नियमों के अनुसार अब 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के देश के सभी बुजुर्ग इस योजना के पात्र हैं चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो उन्हें इस योजना के तहत अलग से ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
ऑनलाइन आवेदन करने या किसी केंद्र पर जाने से पहले इन दस्तावेजों को अपने पास संभालकर रख लें जैसे
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ध्यान रहे कि आपके आधार में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- राशन कार्ड (Ration Card): पात्रता की जांच के लिए राशन कार्ड या परिवार आईडी की जरूरत होती है।
- सक्रिय मोबाइल नंबर: ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन के लिए एक चालू मोबाइल नंबर बेहद जरूरी है।
आयुष्मान कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें (Check Name in Beneficiary List)
- सबसे पहले आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://beneficiary.nha.gov.inपर जाएं उसके बाद
- होमपेज पर आपको Beneficiary का विकल्प चुनना होगा।
- इसमें अपना मोबाइल नंबर डालें और Verify बटन पर क्लिक करें आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा उसे भरकर लॉगिन करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपने राज्य (State) का नाम जिला (District) और योजना (जैसे PMJAY) को चुनें।
- इसके बाद Search By ऑप्शन में जाकर आप अपने Aadhaar Number या Family ID का विकल्प चुनें और नंबर डालकर सर्च करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में होगा तो आपके पूरे परिवार के सदस्यों के नाम नीचे दिखाई देने लगेंगे।

घर बैठे Ayushman App से आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
अब ‘आयुष्मान कार्ड’ बनाना और डाउनलोड करना हुआ और भी आसान
भारत सरकार के आधिकारिक Ayushman App की मदद से अब लाभार्थी किसी भी समय अपना कार्ड खुद ही अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपके पास आधार कार्ड है और आपका नाम आयुष्मान भारत योजना सूची में है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें:
Mobile ऐप में लॉगिन करें (Login As Beneficiary)
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक Ayushman App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर Login As वाले सेक्शन में Beneficiary(लाभार्थी) विकल्प को चुनें।
- अपना चालू Mobile Number डालें और Verify बटन पर क्लिक करें।
- आपके नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code डालकर Login करें।
अपनी जानकारी सर्च करें (Search Details)
लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा (जैसा कि इमेज के बीच वाले हिस्से में दिख रहा है):
- Scheme: यहाँ PMJAY सिलेक्ट करें।
- State: अपने राज्य (जैसे मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश आदि) का नाम चुनें।
- Sub Scheme: यहाँ दोबारा PMJAY चुनें
- District: अपने जिले का नाम सिलेक्ट करें
- Search By: यहाँ Aadhaar Number (आधार कार्ड) का विकल्प चुनें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करके ‘Search’ पर क्लिक करें
परिवार के सदस्यों की लिस्ट देखें
- सर्च करते ही आपके आधार कार्ड से जुड़े परिवार के सभी सदस्यों के नाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- जिन सदस्यों का कार्ड वेरिफाइड हो चुका है उनके नाम के आगे हरे रंग में Download Card का बटन दिखाई देगा।
आधार OTP वेरिफिकेशन और डाउनलोड
- जिस सदस्य का कार्ड डाउनलोड करना है उसके आगे दिए गए Download Card बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Aadhaar OTP का विकल्प चुनें आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP दर्ज करके वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन सफल होते ही आपका आयुष्मान कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे कराएं (Hospital Admission Process)
यदि परिवार में कोई बीमार होता है और उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है तो आवश्यक रूप से आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- अस्पताल की जांच: सबसे पहले यह पता करें कि वह अस्पताल आयुष्मान योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड है या नहीं।
- आयुष्मान मित्र से मिलें: हर रजिस्टर्ड प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में एक ‘आयुष्मान मित्र’ (Ayushman Mitra) हेल्प डेस्क होती है।
- दस्तावेज जमा करें: मरीज को भर्ती करते समय आयुष्मान मित्र के पास अपना आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड जमा कर दें।
निष्कर्ष (Conclusion)
आयुष्मान भारत योजना सचमुच देश के करोड़ों परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुई है ₹5 लाख का यह फ्री सुरक्षा कवच बीमारी के समय बहुत बड़ी मदद प्रदान करता है। यह कार्ड हर उस व्यक्ति के पास होना चाहिए जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है।
कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब
क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने की कोई फीस या चार्ज लगता है:
नही लगता है सरकार की ऑफिशल वेबसाइट से खुद ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनाना पूरी तरह से मुफ्त (Free) है।
मेरे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो मैं क्या करूं:
ऐसी स्थिति में यदि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो अपने पास के जदीकी सरकारी अस्पताल या सीएससी (CSC) केंद्र पर जाएं वहां फिंगरप्रिंट लगाकर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
क्या इस योजना में हर सदस्य को ₹5 लाख मिलते हैं :नही यह ₹5 लाख की राशि पूरे परिवार के लिए सामूहिक मिलता है।
इसको भी पढ़ें:
https://mpserviceupdate.in/mp-e-vikas-portal-khad-token/
महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर (Disclaimer)
महत्वपूर्ण सूचना: mpserviceupdate.in यह एक प्राइवेट ब्लॉग पोस्ट है जिसका किसी भी सरकारी विभाग या संस्था से कोई सीधा संबंध नहीं है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए आधिकारिक सरकारी पोर्टल्स के आधार पर तैयार की गई है। सरकार द्वारा योजनाओं के नियमों में समय-समय पर बदलाव किए जाते हैं इसलिए कोई भी आवेदन करने या अंतिम निर्णय लेने से पहले संबंधित योजना की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाकर जानकारी का सत्यापन अवश्य करें। हमारी वेबसाइट किसी भी प्रकार की त्रुटि या नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी।