Responsive Menu

MP Ration Card New List 2026: मध्य प्रदेश राशन कार्ड नई लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना नाम और डाउनलोड करें पात्रता पर्ची

हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका mpserviceupdate.in पर

मेरा नाम भगवानदास वर्मा है इंटरनेट पर मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं को लेकर बहुत सी अधूरी जानकारियां मिलती हैं जिससे हमारे भाई-बहन परेशान होते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए मैंने इस ब्लॉग की शुरुआत की है ताकि आपको एमपी की सभी सरकारी योजनाओं की बिल्कुल सही सटीक और आसान शब्दों में जानकारी मिल सके।

MP Ration Card List 2026:

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माध्यम से राज्य के नागरिकों के लिए नई राशन कार्ड सूची जारी कर दी गई है। यदि आपने हाल ही में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था या फिर अपने पुराने राशन कार्ड में सुधार करवाया था तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से MP Ration Card New List 2026 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से राशन की जानकारी कैसे देखें  सरल भाषा में समझाएंगे। इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी न छूटे।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड योजना 2026 क्या है?

राशन कार्ड केवल एक सरकारी दस्तावेज नहीं है अपितु यह राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आजीविका का एक बड़ा साधन है। मध्य प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राज्य के नागरिकों को बेहद कम दर पर या मुफ्त राशन (गेहूं, चावल, नमक, केरोसिन आदि) उपलब्ध कराती है।

डिजिटलीकरण के इस दौर में अब मध्य प्रदेश के नागरिकों को राशन कार्ड सूची में नाम देखने या राशन से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। एमपी ‘समग्र पोर्टल’ (Samagra Portal) और मोबाइल पर मेरा राशन 2.0 ऐप के माध्यम से यह पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन और पारदर्शी हो चुकी है।

MP Ration Card के प्रकार (Types of Ration Card in MP)

मध्य प्रदेश में नागरिकों की आर्थिक स्थिति और आय के स्रोतों के आधार पर मुख्य रूप से तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं:

  1. एपीएल राशन कार्ड (APL Ration Card): यह कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवनयापन करते हैं। इस कार्ड धारकों को सरकार द्वारा निर्धारित सामान्य दरों पर राशन मिलता है।
  2. बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card): यह कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए होता है। इन परिवारों की वार्षिक आय बहुत कम होती है और इन्हें काफी कम दामों पर राशन मिलता है।

अंत्योदय अन्न योजना (AAY Ration Card): यह कार्ड राज्य के सबसे गरीब परिवारों (जैसे भूमिहीन मजदूर, वृद्ध, विधवा महिलाएं) को जारी किया जाता है। इसके तहत परिवारों को हर महीने बेहद सस्ती दरों पर 35 किलो तक अनाज दिया जाता है

Mera Ration 2.0 App क्या है?

Mera Ration 2.0 App केंद्र सरकार द्वारा “वन नेशन वन राशन कार्ड” (ONORC) योजना के तहत जारी किया गया एक नया और अपडेटेड मोबाइल एप्लिकेशन है। यह ऐप मुख्य रूप से उन लोगों की मदद करता है जो काम के सिलसिले में एक राज्य से दूसरे राज्य (जैसे एमपी से दिल्ली या गुजरात) जाते हैं और वहां भी अपने हिस्से का सरकारी राशन पाना चाहते हैं।

इस ऐप के मुख्य फीचर्स और फायदे (Key Features):

नए अपडेट के बाद इस ऐप में कई शानदार सुविधाएं घर बैठे मिल जाती हैं:

  • डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड: अब आप अपने मोबाइल पर ही असली डिजिटल राशन कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आधार ई-केवाईसी (Aadhaar e-KYC): ऐप के ज़रिए घर बैठे परिवार के सभी सदस्यों का आधार वेरिफिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • नया सदस्य जोड़ना / सुधार: आधार कार्ड ओटीपी (OTP) के माध्यम से सीधे नए मेंबर का नाम जोड़ा जा सकता है।
  • राशन की दुकान खोजना (FPS Locator): जीपीएस (GPS) की मदद से आप अपने आस-पास की सबसे नज़दीकी सरकारी राशन की दुकान का पता लगा सकते हैं।
  • ट्रांजैक्शन हिस्ट्री: आपको पिछले महीनों में कितना अनाज मिला और कितनी रसीद कटी इसकी पूरी जानकारी ऐप में दिखती है।

Mera Ration 2.0 App डाउनलोड कैसे करें?

इसे डाउनलोड करना बहुत ही आसान है:

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
  2. सर्च बार में “Mera Ration 2.0” लिखकर सर्च करें।
  3. नेशनल इन्फॉरमैटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा बनाए गए आधिकारिक ऐप को इंस्टॉल कर लें।
  4. आप चाहें तो सीधे इस Mera Ration 2.0 Play Store Link पर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. लॉगिन करने के लिए आपको बस अपने परिवार के किसी भी सदस्य का आधार नंबर डालना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) से सत्यापन करना होगा।

 Mera Ration 2.0 App से नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें

यदि आप घर बैठे अपने मोबाइल से राशन कार्ड में नए परिवार के सदस्य (जैसे बच्चे या नई बहू) का नाम जोड़ना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक Mera Ration 2.0 ऐप इंस्टॉल करें।
  • ऐप को ओपन करें और लाभार्थी (Beneficiary) विकल्प चुनकर अपने आधार नंबर और ओटीपी (OTP) की मदद से लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करने के बाद होम स्क्रीन (डैशबोर्ड) पर ही आपको “Add Member” (सदस्य जोड़ें) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने सदस्य जोड़ने का फॉर्म खुलेगा जो कुल 9 अलग-अलग चरणों (Steps) में पूरा होता है।
  • यहाँ आपको नए सदस्य का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां ध्यानपूर्वक भरनी होंगी और संबंधित दस्तावेज (जैसे जन्म प्रमाण पत्र) अपलोड करके सबमिट करना होगा।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

यदि आप मध्य प्रदेश में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए:

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास मध्य प्रदेश की समग्र आईडी (Samagra ID) होनी चाहिए और वह परिवार ई-केवाईसी (e-KYC) से अपडेटेड होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता (Income Tax Payer) होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से किसी अन्य राज्य या स्थान का एक्टिव राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • समग्र परिवार आईडी और सदस्य आईडी (Samagra ID)
  • निवास का प्रमाण (बिजली बिल, पानी बिल, या वोटर आईडी)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक खाता पासबुक (महिला मुखिया की)
  • मोबाइल नंबर (जो आधार और समग्र से लिंक हो)
  • परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो

MP Ration Card New List 2026 में नाम कैसे देखें :

मध्य प्रदेश खाद्य पोर्टल और समग्र पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें आसानी से आप लिस्ट में नाम देख  सकते हैं

1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश के एम-राशन मित्र पोर्टल या ‘समग्र सोशल सिक्योरिटी पोर्टल’ samagra.gov.in पर जाना होगा। आप सीधे खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

2: राशन कार्ड लिस्ट / पात्रता पर्ची विकल्प चुनें

होमपेज पर आपको “वर्तमान लाभार्थी परिवार” या “राशन कार्ड धारकों की सूची” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

3: अपने जिले और स्थानीय निकाय का चयन करें

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने District (जिले) का नाम चुनना होगा और इसके बाद अपनी Local Body (जनपद पंचायत या नगर निगम) का चयन करना होगा।

4: ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें

इसके बाद अपने गांव या शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर का चयन करें। आपके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी उचित मूल्य की दुकानों (FPS) की सूची दिखाई देगी।

5: सूची देखें

अपने नजदीकी राशन दुकान के कोड पर क्लिक करते ही आपके सामने उस क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारकों के नाम और उनकी समग्र आईडी की सूची खुल जाएगी। इसमें आप अपना और अपने परिवार का नाम आसानी से खोज सकते हैं।

MP Ration Card पात्रता पर्ची (Patrata Parchi) डाउनलोड कैसे करें:

मध्य प्रदेश में अब पारंपरिक राशन कार्ड की जगह पात्रता पर्ची (Eligibility Slip) का उपयोग किया जाता है यदि आपका नाम लिस्ट में है तो राशन लेने के लिए आपको पात्रता पर्ची डाउनलोड करनी होगी।

  1.  Samagra Portal (samagra.gov.in) पर जाएं।
  2. होमपेज पर खाद्य पोर्टल (Food Portal) के सेक्शन में जाएं।
  3. वहां “खद्यान्न सुरक्षा पर्ची डाउनलोड करें” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आप 8 अंकों की समग्र परिवार आईडी (Samagra Family ID) दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरकर  “Submit” बटन पर क्लिक कर दे।
  6. आपकी पात्रता पर्ची स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें। इसी पर्ची को दिखाकर आपको राशन दुकान से अनाज मिलेगा।

नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है और आप नया बनवाना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया अब काफी आसान हो गई है:

  • समग्र ई-केवाईसी (Samagra e-KYC): सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड आपकी समग्र आईडी से लिंक हो। आप समग्र पोर्टल पर जाकर खुद ही निशुल्क e-KYC कर सकते हैं।

NEW समग्र आईडी POST LINK : Samagra ID: समग्र आईडी क्या है डाउनलोड कैसे करें और e-KYC की पूरी प्रक्रिया

 

  • लोक सेवा केंद्र (LOK SEVA KENDRA): आवश्यक दस्तावेजों (मेंबर का आधार, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल ओटीपी और पासबुक भी लेकर जाना हैं)  याद रहे यह सभी डॉक्यूमेंट  मेंबर के लगेंगे साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र सीएससी (CSC) सेंटर या ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय में जाएं।
  • फॉर्म भरना: वहां से राशन कार्ड आवेदन फॉर्म लें उसे पूरी तरह भरें और दस्तावेज संलग्न करके जमा कर दें।
  • सत्यापन (Verification): आपके दस्तावेजों की जांच क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक (Food Inspector) द्वारा की जाएगी। सत्यापन सफल होने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर आपकी पात्रता पर्ची जारी कर दी जाएगी।

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें (Add New Member)

यदि परिवार में किसी बच्चे का जन्म हुआ है या शादी के बाद नई बहू आई है तो उनका नाम राशन कार्ड (पात्रता पर्ची) में जोड़ना जरूरी होता है ताकि उनके हिस्से का राशन भी मिल सके।

  1. बच्चे का नाम जोड़ने के लिए: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता-पिता का आधार कार्ड होना जरूरी है।
  2. नई बहू का नाम जोड़ने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़: महिला का विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) या फिर महिला के आधार कार्ड में पति का नाम और नया पता अपडेट होना चाहिए। इसके साथ ही पुराने घर के राशन कार्ड से नाम कटी की पर्ची होना सबसे ज़रूरी है ताकि एक व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज न हो। घर के मुखिया का एक शपथ पत्र भी लगता है जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले उस सदस्य का नाम समग्र आईडी में जुड़वाएं। समग्र आईडी में नाम जुड़ने के बाद खाद्य विभाग के पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड में नाम लिंक करने का आवेदन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से दें
  2. इसे आप स्वयं से ही घर बैठे जोड़ सकते है अभी ऊपर आपने जो मेरा राशन 2.0 ऐप के बारे में पढ़ा था उसी को इंस्टॉल करके आप आसानी से परिवार में  किसी भी सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं

मध्य प्रदेश राशन कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको राशन मिलने में कोई परेशानी हो रही है राशन डीलर कम अनाज दे रहा है या सूची में नाम होने के बाद भी राशन नहीं मिल रहा है तो आप नीचे दिए गए सरकारी हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

  • MP Food Toll-Free Helpline Number: 181 या 1967
  • CM Helpline Madhya Pradesh: 181
  • Official Website: rationmitra.nic.in 

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

1: एम-राशन मित्र ऐप डाउनलोड करना सुरक्षित है एम-राशन मित्र (M-Ration Mitra) मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित किया गया पूरी तरह सुरक्षित और आधिकारिक ऐप है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

2: मध्य प्रदेश राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम कैसे देखें

आप मध्य प्रदेश खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल rationmitra.nic.in  समग्र पोर्टल या एम-राशन मित्र ऐप पर अपनी समग्र आईडी डालकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

3: राशन कार्ड पात्रता पर्ची क्या होती है और यह क्यों जरूरी है

मध्य प्रदेश में राशन प्राप्त करने के लिए पात्रता पर्ची मुख्य दस्तावेज है। डिजिटल राशन कार्ड सूची में नाम आने के बाद इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है, जिसके आधार पर ही सरकारी कोटे की दुकान से सस्ता राशन मिलता है।

4: क्या राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए समग्र आईडी अनिवार्य है

मध्य प्रदेश में राशन कार्ड की पूरी प्रक्रिया समग्र पोर्टल से जुड़ी हुई है। राशन कार्ड या पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए आपके पास एक्टिव समग्र आईडी होना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़े:   आयुष्मान कार्ड 

निष्कर्ष (Conclusion)

मध्य प्रदेश सरकार की इस डिजिटल पहल और एम-राशन मित्र मोबाइल ऐप की मदद से राज्य के लाखों नागरिकों को राशन से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाना बहुत आसान हो गया है। MP Ration Card List 2026 में अपना नाम समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए ताकि आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त राशन योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको मध्य प्रदेश राशन कार्ड और इसके मोबाइल ऐप से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल गई होगी। यदि आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप नीचे Comment करके हमसे पूछ सकते हैं। इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करें ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें।

ऐसी ही मध्य प्रदेश की सभी सरकारी योजनाओं की सही और सटीक जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे ब्लॉग MP Service Update को रोजाना विजिट करें और हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर जॉइन  करें