Responsive Menu

MP मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 2026

MP मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 2026: दोस्तों फ्री में काम भी सीखो और हर महीने ₹10,000 भी पाओ, जानें कैसे करना है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यदि आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं पढ़ाई-लिखाई पूरी कर चुके हैं और इस चिंता में बैठे हैं कि आगे क्या करना है या कोई अच्छी नौकरी क्यों नहीं मिल रही तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।

आज हम बात करने वाले हैं मध्य प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में जो बेरोजगार युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका नाम है

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY)।

अक्सर जब हम कॉलेज या स्कूल से निकलते हैं तो कंपनियों में काम मांगते वक्त वे हमसे Experience मांगते हैं। अब भाई जब कोई काम देगा ही नहीं तो एक्सपीरियंस आएगा कहाँ से इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है। इसमें आपको काम भी सिखाया जाएगा और काम सीखने के दौरान हर महीने आपकी जेब के खर्चे के लिए ₹8,000 से लेकर ₹10,000 तक का स्टाइपेंड (पैसा) भी दिया जाएगा। यानी सीखना भी और कमाना भी , इसी को मध्य प्रदेश की सिखों कमाओ योजना कहते हैं।

चलिए आज बिल्कुल आसान शब्दों में समझते हैं कि इस योजना का गणित क्या है कौन-कौन फॉर्म भर सकता है और आपको घर बैठे इसका लाभ कैसे उठाना है।

आखिर क्या है यह ‘सीखना और कमाना’ योजना

सरल भाषा में कहें तो मध्य प्रदेश सरकार ने देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों, फैक्ट्रियों, बैंकों और आईटी सेक्टर के साथ हाथ मिलाया है। सरकार इन कंपनियों से कहती है कि आप हमारे एमपी के युवाओं को अपने यहाँ रखकर काम सिखाइए।

यह ट्रेनिंग पूरे 1 साल (12 महीने) की होती है। अब आप सोचेंगे कि पैसा कौन देगा, तो इस योजना में मिलने वाले पैसे का 75% हिस्सा खुद सरकार देती है और बाकी 25% हिस्सा वह कंपनी देती है जहाँ आप काम सीख रहे होते हैं।

सिखों कमाओ योजना में आपको हर महीने कितना पैसा (Stipend) मिलेगा

सरकार ने आपकी पढ़ाई के हिसाब से हर महीने मिलने वाली राशि तय की है। आप जितना ज्यादा पढ़े होंगे, आपको उतना ही ज्यादा स्टाइपेंड मिलेगा। नीचे दी गई तालिका से आप इसे आसानी से समझ सकते हैं:

आपकी पढ़ाई (Educational Qualification) हर महीने मिलने वाले रुपये (Stipend)
अगर आप 12वीं पास हैं ₹8,000/ माह
अगर आपने ITI किया हुआ है ₹8,500 / माह
अगर आपके पास कोई डिप्लोमा है ₹9,000 / माह
अगर आप ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट (BA, BSc, BCom, MA आदि) हैं ₹10,000 / माह

सीखो कमाओ योजना के लिए कौन पात्र है और कौन नहीं, चलो जानते हैं (Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको बस ये 4 शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. एमपी का निवासी: आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  2. उम्र: आपकी आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. पढ़ाई: आप कम से कम 12वीं पास , ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएट हों।
  4. रोजगार: आपके पास पहले से कोई सरकारी या स्थायी प्राइवेट नौकरी नहीं होनी चाहिए।

फॉर्म भरने से पहले ये कागज (Documents) तैयार रखें

फॉर्म भरनेक लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी।

  • समग्र आईडी (Samagra ID): सबसे जरूरी चीज आपकी समग्र आईडी में e-KYC होना अनिवार्य है।साथ ही, उसमें आपका वही मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए जो चालू हो।
  • आधार कार्ड: आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए।
  • बैंक खाता और DBT:  DBT (Direct Benefit Transfer) आपको बैंक खाते की डीबीटी की स्थिति हमेशा एक्टिव रहना चाहिए  अपने खाता की डीपीटी चेक करने के लिए NPCIकी वेबसाइट पर जाकर आप सीधे देख सकते हैं
  • अंकसूची: आपके पास 12th या ITI की मार्कशीट होना आवश्यक है।

MSKY अब जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया:

आप चाहें तो अपने मोबाइल या कंप्यूटर से खुद भी यह फॉर्म भर सकते हैं, या फिर अपने पास के किसी MP Online Kiosk (कियोस्क सेंटर) पर जाकर भी भरवा सकते हैं।

खुद भरने का तरीका नीचे दिया गया है  इन स्टेप्स का पालन करके आपसे आप घर बैठे हैं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले इंटरनेट पर इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट mmsky.mp.gov.in को ओपन करें।

स्टेप 2: नया रजिस्ट्रेशन शुरू करें

होमपेज पर आपको एक बटन दिखेगा जिसपर लिखा होगा “अभ्यर्थी पंजीयन” (Candidate Registration) उसपर क्लिक करें। वहाँ लिखे नियमों को पढ़कर टिक मार्क करें और आगे बढ़ें।

स्टेप 3: समग्र आईडी डालें और OTP पाएं

अब अपनी समग्र आईडी दर्ज करें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरकर ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर एक मैसेज (OTP) आएगा, उसे डालकर सबमिट कर दें।

स्टेप 4: अपनी जानकारी चेक करें

जैसे ही आप ओटीपी डालेंगे आपकी पूरी डिटेल (जैसे आपका नाम, फोटो, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम) अपने आप स्क्रीन पर आ जाएगी क्योंकि यह सीधे समग्र आईडी से जुड़ जाती है। यहाँ अपनी ईमेल आईडी डालें और उसे भी ओटीपी के जरिए वेरीफाई कर लें।

स्टेप 5: आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा

सबमिट करते ही आपके मोबाइल और ईमेल पर एक User ID (यूजर आईडी) और एक Password (पासवर्ड) का मैसेज आ जाएगा। इसे संभालकर रखें।

स्टेप 6: लॉगिन करें और काम चुनें (महत्वपूर्ण स्टेप) अब उसी वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। यहाँ आपको अपनी पढ़ाई के सर्टिफिकेट (मार्कशीट) अपलोड करने होंगे। इसके बाद आपको यह चुनना होगा कि आप किस सेक्टर में काम सीखना चाहते हैं (जैसे- कंप्यूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग, होटल, फैक्ट्री आदि) और किस शहर या जिले में काम करना चाहते हैं। अपनी पसंद चुनने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

काम की लिंक्स (Important Links)

आपकी आसानी के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दे रहा हूँ जहाँ क्लिक करके आप सीधे सही पेज पर पहुँच जाएंगे:

  • योजना की ऑफिशियल वेबसाइट: mmsky.mp.gov.in

लॉगिन और रजिस्ट्रेशन लिंक: MMSKY Candidate Portal

 कुछ सवाल और उनके जवाब 

 1: क्या 1 साल की ट्रेनिंग के बाद कंपनी हमें पक्की नौकरी पर रख लेगी

जवाब: देखो भाई, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने 1 साल में कितना अच्छा काम सीखा और कंपनी में कोई जगह खाली है या नहीं। अगर आपका काम मालिकों को पसंद आता है, तो बहुत सी कंपनियां आपको वहीं पक्की नौकरी (Full-time Job) पर रख लेती हैं।

इसे भी पढ़ें:  NSDL PAN CARD APPLEY2026

लिंक को भी पढ़ें: समग्र आईडी अपडेट करने के लिए संपूर्ण जनकारी

सवाल 2: क्या फॉर्म भरने की कोई फीस लगती है

जवाब: सरकार की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना बिल्कुल फ्री (Free) है। हां, अगर आप किसी एमपी ऑनलाइन की दुकान या इंटरनेट कैफे से फॉर्म भरवाते हैं, तो वह अपना कंप्यूटर चलाने का ₹30 से ₹50 चार्ज ले सकता है।

सवाल 3: स्टाइपेंड का पैसा महीने की किस तारीख को आता है

जवाब: आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख से 10 तारीख के बीच आपके काम के दिनों के हिसाब से पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, अगर आप घर पर खाली बैठे हैं और समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहाँ से करें, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। यहाँ आपको पैसे भी मिल रहे हैं और सबसे बड़ी बात—काम सीखने का सर्टिफिकेट और एक्सपीरियंस मिल रहा है, जो आगे चलकर आपको एक अच्छी नौकरी दिलाने में बहुत मदद करेगा। बिना देर किए आज ही अपनी समग्र आईडी का e-KYC चेक करें और फॉर्म भर दें!

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई भी दिक्कत आ रही है तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल जरूर पूछें मैं आपकी पूरी मदद करूँगा। इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें जो नौकरी की तलाश में हैं

महत्वपूर्ण डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह एक निजी (Private) ब्लॉग है और इसका सरकार या किसी सरकारी विभाग से सीधा संबंध नहीं है। इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल आपकी सहायता के लिए है। हम आपको दृढ़ता से सलाह देते हैं कि किसी भी योजना का फॉर्म भरने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट (mmsky.mp.gov.in) पर जाकर सभी नियमों और ताज़ा अपडेट्स को ध्यान से ज़रूर पढ़ें। किसी भी विसंगति या बदलाव के लिए यह ब्लॉग ज़िम्मेदार नहीं होगा।