Responsive Menu

हेलो दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको NSDL पैन कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान और नया तरीका बताने वाला हूँ। अगर आपका पैन कार्ड खो गया है, खराब हो गया है या फिर आपको नया पैन कार्ड बनाना है ,तो यह लेख आपके बहुत काम आएगा।

वैसे तो पैन कार्ड बनाने के कई तरीके हैं लेकिन TIN-NSDL (जिसे अब Protean कहा जाता है) का आधिकारिक पोर्टल सबसे भरोसेमंद और पुराना माध्यम है। कई लोग इनकम टैक्स की वेबसाइट से जल्दबाजी में फ्री वाला ई-पैन बना तो लेते हैं पर उस पर उनके हस्ताक्षर (Signature) प्रिंट नहीं होते, जिसके कारण बैंक में खाता खोलने या लोन लेने में दिक्कत आती है।

NSDL से पैन कार्ड बनाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Required)

NSDL पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:

  1. पहचान का प्रमाण (Proof of Identity): आधार कार्ड (सबसे बेस्ट और आसान)।
  2. पते का प्रमाण (Proof of Address): आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल।
  3. जन्मतिथि का प्रमाण (Date of Birth Proof): आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र।
  4. फोटो और सिग्नेचर: आपकी एक साफ़ पासपोर्ट साइज फोटो और सफेद कागज पर किए गए काले पेन से सिग्नेचर (हस्ताक्षर)।

 

NSDL पैन कार्ड की सरकारी फीस कितनी है? (PAN Card Fees 2026)

NSDL पोर्टल पर आवेदन करते समय आपको सरकार द्वारा तय की गई फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होता है:

आवेदन का प्रकार (Application Type) भारतीय पते के लिए फीस (In India Address) डिजिटल वर्ज़न (e-PAN Only)
नया पैन कार्ड (फिजिकल प्लास्टिक कार्ड + e-PAN) ₹107 (GST सहित) ₹66 (सिर्फ ईमेल पर पीडीएफ)
पैन कार्ड में सुधार या दोबारा मंगाना (Reprint) ₹50 (GST सहित) ₹8.26 (30 दिनों के बाद डाउनलोड)

आईए जानते हैं ये सभी स्टेप का पालन करके आप पैन कार्ड बना सकते हैं

NSDL पोर्टल से नया पैन कार्ड कैसे बनाएं आसान स्टेप

NSDL http://onlineservices.proteantech.in पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ सबसे पहले गूगल पर NSDL Online PAN Application सर्च करें या सीधे  http://onlineservices.proteantech.inपर जाएँ।

2: एप्लीकेशन टाइप और कैटेगरी चुनें

होमपेज पर ‘Apply Online’ टैब के अंदर निम्नलिखित विकल्प चुनें

  • Application Type: New PAN – Indian Citizen (Form 49A) चुनें।
  • Category: यहाँ Individual (व्यक्तिगत) सेलेक्ट करें।

3: अपनी सामान्य जानकारी भरें

नीचे ‘Applicant Information’ में अपना सरनेम (Surname), फर्स्ट नेम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। चेकबॉक्स पर टिक करें, कैप्चा कोड डालें और Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: टोकन नंबर (Token Number) नोट करें

सबमिट करते ही स्क्रीन पर एक 10 अंकों का टेम्परेरी टोकन नंबर जेनरेट होगा। इसे कहीं लिखकर रख लें, क्योंकि अगर आपका इंटरनेट बंद हो जाता है, तो आप इसी नंबर से फॉर्म को दोबारा वहीं से शुरू कर सकते हैं। अब ‘Continue with PAN Application Form’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5: सही डिजिटल मोड का चयन करें (महत्वपूर्ण स्टेप)

यहाँ आपको स्क्रीन पर तीन विकल्प दिखाई देंगे आपको बीच वाले विकल्प को चुनना है:

  • Submit scanned images through e-Sign इस पर टिक करें फायदा: इस विकल्प को चुनने से आप अपनी पसंद की साफ़ फोटो और अपने सिग्नेचर अपलोड कर पाएंगे जिससे आपके प्लास्टिक कार्ड पर आपके सिग्नेचर (दस्तखत) छपकर आएंगे।

स्टेप 6: पर्सनल और माता-पिता की जानकारी भरें

अगले पेज पर अपने आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक डालें। इसके बाद अपने पिता का नाम (Father’s Name) दर्ज करें (यह अनिवार्य है, भले ही आवेदक शादीशुदा महिला ही क्यों न हो)। इसके बाद Next पर क्लिक करें।

7: कांटेक्ट और एओ कोड (AO Code) भरें

अपनी आय का जरिया (Source of Income) और अपना पता (Address) चुनें। इसके बाद AO Code भरने का विकल्प आएगा। अगर आपको अपना एओ कोड नहीं पता, तो नीचे ‘Indian Citizens’ पर टिक करके अपना राज्य और शहर चुनें; सिस्टम खुद आपका सही AO Code ढूंढकर भर देगा।

8: डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

  • सभी प्रूफ (ID, Address, DOB) में Aadhaar Card को सेलेक्ट कर लें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 50 KB) और सिग्नेचर की फोटो (अधिकतम 50 KB) JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अपने आधार कार्ड की एक सेल्फ-अटेस्टेड (हस्ताक्षर की हुई) PDF फाइल (अधिकतम 300 KB) बनाकर अपलोड करें।

9: ऑनलाइन फीस का भुगतान और आधार ओटीपी वेरिफिकेशन

अंत में ₹107 की फीस का भुगतान Paytm, UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से करें। पेमेंट सफल होने के बाद, अपने आधार नंबर को Aadhaar Authentication के ज़रिए वेरिफाई करें। आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे सबमिट करते ही आपका डिजिटल ई-साइन (e-Sign) पूरा हो जाएगा।

पैन कार्ड बनने में कितना समय लगता है और यह कैसे मिलेगा?

  • e-PAN (डिजिटल कार्ड): आवेदन पूरा होने के मात्र 2 से 4 घंटे के भीतर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पैन कार्ड की डिजिटल PDF फाइल भेज दी जाती है।
  • Physical PAN (प्लास्टिक कार्ड): आपके घर के पते पर स्पीड पोस्ट (डाक) के माध्यम से असली प्लास्टिक वाला पीवीसी पैन कार्ड 7 से 15 दिनों के अंदर पहुँचा दिया जाता है।

PAN card स्टेटस: पैन कार्ड (PAN Card) का स्टेटस चेक करने के लिए आप 

(Protean/NSDL) वेबसाइट में लॉगिन करके सबसे पहले Protean Status Track पर जाएं।

  • एप्लिकेशन प्रकार में PAN – New / Change Request चुनें
  • अपना 15 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर (Acknowledgement Number) दर्ज करें
  • दिया गया कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन (Submit) पर क्लिक करें।

इस प्रकार आप अपने स्टेटस चेक कर सकते हैं

बेसिक सवाल और उसके जवाब

1: क्या NSDL से बने पैन कार्ड पर हस्ताक्षर होते हैं

हाँ  यदि आप फॉर्म भरते समय “Submit scanned images through e-Sign” का विकल्प चुनकर अपना सिग्नेचर अपलोड करते हैं, तो कार्ड पर आपके हस्ताक्षर छपकर आते हैं। मध्य प्रदेश में चल रही सिखों कमाओ योजना की संपूर्ण जानकारी

2: NSDL पैन कार्ड की पीडीएफ का पासवर्ड क्या होता है

आपके ईमेल पर आई पैन कार्ड की पीडीएफ का पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होती है (फॉर्मेट: DDMMYYYY), जैसे— 01011995।

3: टोकन नंबर का क्या काम होता है

यदि फॉर्म भरते समय वेबसाइट बंद हो जाए या पेमेंट अटक जाए तो आप टोकन नंबर, ईमेल और जन्मतिथि डालकर अपने अधूरे फॉर्म को दोबारा वहीं से खोल सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप एक ऐसा पैन कार्ड चाहते हैं जो बैंक, लोन, सरकारी दफ्तरों सहित हर जगह बिना किसी रुकावट के मान्य हो, तो NSDL (Protean) पोर्टल के माध्यम से फोटो-सिग्नेचर अपलोड करके ₹107 वाला पैन कार्ड बनवाना ही सबसे सही और सुरक्षित तरीका है। किसी भी फ्रॉड वेबसाइट के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक लिंक का ही उपयोग करें।

आधिकारिक डायरेक्ट लिंक्स:

  • NSDL (Protean) ऑनलाइन आवेदन पोर्टल:http://nsdl.com

 

महत्वपूर्ण डिक्लेरेशन (Disclaimer&Declaration)

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल हमारे पाठकों की सहायता और सामान्य मार्गदर्शन के लिए तैयार किया गया है। हमारी वेबसाइट “mpserviceupdate.in” का किसी भी सरकारी संस्था, TIN-NSDL या Protean eGov Technologies Limited से कोई सीधा संबंध नहीं है। हम अपनी वेबसाइट पर पाठकों से किसी भी प्रकार की कोई फीस या गोपनीय व्यक्तिगत दस्तावेज़ (जैसे आधार OTP, पासवर्ड आदि) की मांग नहीं करते हैं।

यद्यपि इस पोस्ट को लिखते समय सभी सरकारी नियमों, प्रक्रियाओं और शुल्कों की जांच आधिकारिक स्रोतों से अच्छी तरह की गई है, फिर भी सरकार द्वारा नियमों या शुल्कों में किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है। इसलिए, हम अपने सभी पाठकों को सलाह देते हैं कि किसी भी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन करने या भुगतान करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट (protean-tinpan.com या onlineservices.proteantech.in पर जाकर नियमों की स्वयं पुष्टि अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें: समग्र आईडी डाउनलोड और e-KYC करने की संपूर्ण जानकारी।