Responsive Menu

PM Kisan Samman Nidhi 24वी किस्त कब आएगी: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें डेट

पीएम किसान योजना की अगली किस्त (24वीं किस्त) कब आएगी

यदि आपको जून 2026 में इस योजना की पिछली किस्त मिल चुकी है तो अब आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही चल रहा होगा कि अगस्त के बाद अगली किस्त का ₹2000 आपके खाते में कब आएगी  होगी सरकार के नियमों और 4 महीने के अंतराल वाले पुराने रिकॉर्ड को देखें तो पीएम किसान योजना की

24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की पूरी संभावना है

हालांकि कृषि मंत्रालय की तरफ से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले सरकार यह पैसा डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। इसलिए पैसा बिना रुके खाते में आ जाए इसके लिए आपको सितंबर महीने के अंदर ही अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और बैंक खाते की आधार सीडिंग का काम पूरा कर लेना चाहिए।

पीएम किसान योजना की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें,जानें अगली किस्त का पैसा कब आएगा:

क्या आप भी खेती-किसानी करते हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह जानकारी खास आपके लिए ही है आजकल इंटरनेट पर हर किसान भाई यही सर्च कर रहा है कि “पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी” या “नई लिस्ट में मेरा नाम है या नहीं

इसे भी पढ़ें: Samagra ID MP: समग्र आईडी डाउनलोड और e-KYC कैसे करें?

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कई तरह की खबरें चल रही हैं जिससे किसानों के मन में काफी उलझन बनी रहती है। इस पोस्ट में हम आपको बिल्कुल सरल और आसान भाषा में समझाएंगे कि इस योजना की ताजा स्थिति क्या है आप घर बैठे अपने मोबाइल से नई लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं और किन गलतियों की वजह से आपका पैसा अटक सकता है। इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें ताकि आपका पैसा बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में आ जाए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है (एक छोटा सा परिचय):

जो नए किसान भाई हैं या जिन्होंने हाल ही में आवेदन किया है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि यह योजना आखिर काम कैसे करती है। भारत सरकार ने देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को ₹6,000 की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है (Direct Benefit Transfer – DBT)। सरकार यह पैसा एक साथ नहीं देती बल्कि ₹2,000 की तीन वार्षिक किस्तों में चार-चार महीने के अंतराल पर देती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जब भी खेती का नया सीजन शुरू हो (जैसे बीज, खाद या कीटनाशक खरीदना हो) तो किसानों को किसी साहूकार या बैंक के आगे हाथ न फैलाना पड़े। इससे किसान भाइयों की काफी मदद हो जाती हैं

नई लाभार्थी सूची (New Beneficiary List) में अपना नाम कैसे चेक करें

आईए किसान भइयों जानते हैं कि आप घर बैठे लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक कर सकते हैं सरकार हर किस्त से पहले अपनी वेबसाइट पर एक नई लिस्ट जारी करती है। कई बार ऐसा होता है कि पिछली बार तो पैसा मिला था, लेकिन इस बार लिस्ट से नाम गायब हो जाता है। इसलिए आपको अपना नाम जरूर चेक कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको किसी कंप्यूटर दुकान या (CSC) सेंटर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही 2 मिनट में इसे देख सकते हैं

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं https://pmkisan.gov.in/

सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल क्रोम ब्राउज़र में जाएं और पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को खोलें। यहां आपको एक ऑप्शन देखने को मिलेगा बेनिफिशियरी का उस पर क्लिक करे

2. Beneficiary List पर क्लिक करें:

वेबसाइट के होमपेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Farmers Corner’ (किसानों का कोना) दिखाई देगा। वहां आपको Beneficiary List का एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

3.अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा:

यहाँ आपको ड्रॉप-डाउन मेनू से अपने राज्य (State), जिला (District), उप-जिला/तहसील (Sub-District), ब्लॉक (Block) और अपने गांव (Village) का नाम चुनना होगा।

4. रिपोर्ट देखें: सभी जानकारियां सही-सही चुनने के बाद नीचे दिए गए Get Report बटन पर क्लिक कर दें। एक लिस्ट ओपन हो जाएगी

5. नाम चेक करें: अब आपके गांव के उन सभी किसानों भाइयों की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। अगर सूची लंबी है तो आप अगले पेज पर जाकर भी अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

इन 3 कुछ गलतियों के कारण अटक सकता है आपका पैसा

पिछले कुछ समय से सरकार ने इस योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नियमों को काफी सख्त कर दिया है। लाखों ऐसे लोगों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं जो इस योजना के पात्र नहीं थे (जैसे जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है या जो टैक्स भरते हैं)। अगर आप एक सच्चे और पात्र किसान हैं तब भी नीचे दी गई तीन गलतियों की वजह से आपकी किस्त रुक सकती है:

1. ई-केवाईसी (e-KYC) न करवाना एक बड़ा कारण हो सकता है

सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपना e-KYC नहीं करवाया है, तो आपकी अगली किस्त का पैसा बिल्कुल नहीं आएगा। आप इसे पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी (OTP) के जरिए खुद कर सकते हैं या पास के जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर बायोमेट्रिक के जरिए करवा सकते हैं।

2. भूलेख अंकन (Land Seeding) की समस्या हो सकती हैं

बहुत से किसानों का पैसा इसलिए अटक रहा है क्योंकि उनके आवेदन में ‘Land Seeding’ के आगे ‘NO’ लिखा आ रहा है। इसका मतलब है कि सरकारी रिकॉर्ड में आपके नाम पर खेती की जमीन का सत्यापन (Verification) अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसे ठीक करवाने के लिए आपको अपने क्षेत्र के पटवारी, लेखपाल या जिला कृषि कार्यालय में संपर्क करके अपने जमीन के दस्तावेज (खसरा-खतौनी) जमा करने होंगे।

3. बैंक खाते का आधार और डीबीटी (DBT) से लिंक न होना यह भी एक कारण हो सकता हैं

अब सरकार केवल उसी बैंक खाते में पैसा भेजती है जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा होता है और जिसमें डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सेवा चालू होती है। अगर आपके पास बैंक खाता है लेकिन वह आधार से लिंक नहीं है या bank account में डीबीटी चालू नहीं हुई है तो पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। इसके लिए अपने बैंक की शाखा में जाकर ‘Aadhar Mapping’ और ‘DBT Enable’ का फॉर्म तुरंत भरें।

अपने आवेदन का स्टेटस (Beneficiary Status) कैसे देखें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी पिछली किस्तें कितनी आई हैं या अगली किस्त का स्टेटस क्या दिखा रहा है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया से अपना व्यक्तिगत स्टेटस चेक कर सकते हैं

इस प्रकार अपना व्यक्तिगत स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर Know Your Status वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें। (यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो Know your registration number पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से इसे निकाल सकते हैं)।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Captcha Code) भरें और Get Data पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपके आवेदन की पूरी कुंडली खुल जाएगी।
  • यहाँ आप देख सकते हैं कि e-KYC, Land Seeding और Bank Account Status के आगे ‘YES’ लिखा है या ‘NO’। अगर तीनों के आगे ‘YES’ है तो समझ लीजिए कि आपकी किस्त 100% सुरक्षित है। आपको कुछ और करवाने की जरूरत नहीं है

कोई परेशानी होने पर या समझ नहीं आने पर संपर्क करें(हेल्पलाइन नंबर्स)

अगर सब कुछ सही होने के बाद भी आपका पैसा बैंक खाते में नहीं आया है, या आपको स्टेटस चेक करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो सरकार ने किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर 155264 या 1800-11-5526 जारी किए हैं।

निष्कर्ष (Final Words)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों का एक बड़ा सहारा है। लेकिन इस योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए आपको थोड़ा सतर्क और अपडेट रहना होगा। आज ही अपने मोबाइल से अपना e-KYC और लैंड सीड़िंग स्टेटस चेक करें ताकि जब भी सरकार अगली किस्त की घोषणा करे तो पैसा सीधे आपके खाते में क्रेडिट हो जाए।

अक्सर इंटरनेट पर कई फेक वेबसाइट्स भी आ जाती हैं जो आपसे पैसे या आपकी निजी जानकारी मांगती हैं, कृपया उनसे सावधान रहें। केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ही भरोसा करें।

यह जानकारी आपको कैसी लगी

हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं यदि आपके मन में इस योजना से जुड़ा कोई भी सवाल हो या समस्या है तो आप कमेंट में लिख सकते हैं हम उसका जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इस पोस्ट को अपने अन्य किसान भाइयों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर करना बिल्कुल न भूलें ताकि वे भी अपनी लिस्ट और स्टेटस समय पर चेक कर सकें!

महत्वपूर्ण घोषणा व डिस्क्लेमर (Disclaimer)

यह वेबसाइट (mpserviceupdate.in) एक निजी ब्लॉग है और इसका केंद्र सरकार या राज्य सरकार या फिर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के आधिकारिक विभाग से कोई सीधा संबंध नहीं है। इस लेख में दी गई सभी जानकारियां केवल आम नागरिकों और किसान भाइयों की सहायता व जागरूकता के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध सरकारी स्रोतों के आधार पर तैयार की गई हैं। कृपया किसी भी योजना का अंतिम लाभ लेने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियमों और पात्रता की जांच अवश्य करें। सुरक्षित रहें सतर्क करें