Responsive Menu

Voter ID Card Full Details 2026: ऑनलाइन आवेदन, जरूरी दस्तावेज और डिजिटल डाउनलोड की पूरी जानकारी

वोटर आईडी कार्ड Online download and apply 2026 New Process:

दोस्तों आज हम वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को इस पोस्ट के माध्यम से देखेंगे और जानेंगे कि voter ID क्या है किन-किन चीजों में इसका उपयोग होता है और इसे हम कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, केवाईसी कैसे कर सकते हैं इसके लिए अप्लाई हम कैसे करे इत्यादि

वोटर आईडी कार्ड अब सिर्फ वोट डालने के लिए नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पहचान और पते का प्रमाण बन चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं, जिससे घर बैठे आसानी से नया कार्ड बनाने या सुधार करने का काम किया जा सकता है।

Voter ID card

1. वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन पोर्टल (Official Website)

वोटर आईडी कार्ड से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए सरकार का केवल एक ही आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें किसी भी फर्जी वेबसाइट या ऐप पर अपनी जानकारी साझा न करें।

आधिकारिक वेबसाइट: Voters’ Service Portal https://www.nvsp.in/

2. नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

सबसे पहले आपको Form No.6 को ओपन करें नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन भरने से पहले आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी या साफ फोटो JPEG/PNG फॉर्मेट में  होना चाहिए और फोटो क Size 2MB से कम होनी चाहिए

A/ आयु प्रमाण पत्र (Age Proof) – अपनी आयु के  प्रमाण के लिए इनमें से आपको एक डाक्यूमेंट्स को दे  सकते हैं

  • आधार कार्ड Aadhaar Card
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण पत्र Birth Certificate
  • भारतीय पासपोर्ट Passport
  • पैन कार्ड PAN Card

B/ निवास प्रमाण पत्र  – इनमें से कोई एक डाक्यूमेंट्स को आप एड्रेस प्रूफ के तौर पर दे सकते हैं।

  • बिजली का बिल,
  • पानी का बिल या
  • गैस कनेक्शन का बिल
  • बैंक की पासबुक

C/ पासपोर्ट साइज फोटो:

इसमें एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है।

3. नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं

यदि आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और आप पहली बार अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप एक नया वोटर आईडी कार्ड घर बैठे ही आसानी से बना सकते हैं

1. रजिस्ट्रेशन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल voters.ec.gov.in पर जाएं ऊपर दाईं ओर दिए गए Sign-Up बटन पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर एक नया अकाउंट (ID और Password) बना लें।

2. लॉगिन करें:

  • अकाउंट बनने के बाद ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको फॉर्म नंबर 6 को ओपन करना है

3. फॉर्म 6 (Form 6) का चयन करें:

  • लॉगिन होते ही आपको होमपेज पर कई विकल्प दिखेंगे।
  • नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए New Registration for General Electors (Form 6)पर क्लिक कर दे

4. राज्य और जिला चुनें:

  • सबसे पहले अपने राज्य (State), जिला (District) और अपनी विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) का चुनाव करें।

5.व्यक्तिगत विवरण भरें:

  • इसमें अपना पूरा नाम, सरनेम, माता/पिता या पति का नाम बिल्कुल सही-सही भरें। ध्यान रहे कि स्पेलिंग में कोई गलती न हो।

6. दस्तावेज अपलोड करें:

  • अपने आयु प्रमाण पत्र और पते के प्रमाण पत्र के दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके साथ ही अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करें।

7: परिवार के सदस्य का विवरण (Optional):

  • यदि आपके परिवार में किसी का पहले से वोटर आईडी कार्ड बना है तो उनका नाम और वोटर आईडी नंबर (EPIC Number) दर्ज करें। इससे आपका नाम उसी मतदाता केंद्र से लिंक हो जाता है।

8: सबमिट और रेफरेंस नंबर:

  • सभी जानकारी को एक बार दोबारा जांच लें (Preview अवश्य करें) और फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। सबमिट करते ही आपको स्क्रीन पर एक Reference ID मिलेगी इसे नोट करके रख लें या इसका स्क्रीनशॉट ले लें।

4. डिजिटल वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें  घर बैठे ही

भारत निर्वाचन आयोग ने अब डिजिटल वोटर आईडी कार्ड यानी e-EPIC की सुविधा दी है। यह एक पीडीएफ (PDF) फाइल होती है जिसे आप डिजीलॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं या इसका प्रिंट निकालकर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से कानूनी रूप से मान्य है।

E- EPIC डाउनलोड:

आप आसानी से इसे अपने मोबाइल में भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको E- EPIC No और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

डाउनलोड करने का तरीका:

  • Voters Service Portal पर जाकर अपने अकाउंट से Login करें।
  • होमपेज पर दिए गए “e-EPIC Download” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना EPIC Number (वोटर आईडी कार्ड नंबर) या फिर फॉर्म भरते समय मिली Reference ID दर्ज करें।
    अपने राज्य (State) का चयन करें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपकी जानकारी दिखाई देगी, नीचे दिए गए ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपके लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके वेरिफाई कर ले।
  • ओटीपी वेरिफाई होते ही ‘Download e-EPIC’ का बटन एक्टिव हो जाएगा। उस पर क्लिक करके अपनी वोटर आईडी की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।

5. वोटर आईडी कार्ड में सुधार कैसे करें (Form 8)

यदि आपके वोटर आईडी कार्ड में नाम गलत है या फिर जन्मतिथि गलत हो गई हो  या फिर आप अपना पता बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए Form 8 का उपयोग किया जाता है।

सुधार करने की ऑनलाइन प्रक्रिया:

पोर्टल पर जाएं: पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद Correction of entries in existing electoral roll (Form 8) पर क्लिक करें।

विकल्प चुनें: यदि आप खुद के कार्ड में सुधार कर रहे हैं तो self option अन्यथा परिवार के किसी सदस्य या फिर किसी अन्य वक्ति के लिए ‘Other Elector’ चुनकर उनका EPIC नंबर डालें।

सुधार का कारण चुनें: आपको स्क्रीन पर चार विकल्प मिलेंगे। सुधार के लिए Correction of Entries in Existing Electoral Roll को टिक करें।

डिटेल्स बदलें: अब आपको जिस भी फील्ड में सुधार करना है जैसे कि Name, DOB, Gender, Relation, Address, Photo, Mobile Number इत्यादि उस बॉक्स को टिक करें और नई सही जानकारी भरें।

प्रूफ अपलोड करें: आप जो भी जानकारी सुधार रहे हैं उसका सही सरकारी दस्तावेज (जैसे नाम सुधारने के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड) अपलोड करें।

सबमिट करें: कैप्चा कोड डालकर फॉर्म को सबमिट कर दें। आपको एक नया रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। जिसको आप अपने पास जरूर नोट करकर रख लें 

6. वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें(Track Application Status)

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका कार्ड बनने में आमतौर पर 15 से 30 दिनों का समय लगता है। इसी बीच आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपका आवेदन किस स्टेज पर है

  • http://voters.ec.gov.inपोर्टल के होमपेज पर जाएं।
  • “Track Application Status” वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
  • अपना Reference ID दर्ज करें जो आपको फॉर्म सबमिट करते समय मिला था।
  • अपने State (राज्य) का चुनाव करें और Submit पर क्लिक करें।
  • आपके सामने पूरी टाइमलाइन आ जाएगी कि आपका फॉर्म अभी BLO के पास है वेरिफाई हो चुका है या फिर आपका वोटर आईडी नंबर (EPIC no.) जनरेट हो गया है।

7. वोटर लिस्ट (Electoral Roll) में अपना नाम कैसे खोजें

कभी-कभी वोटर आईडी कार्ड होने के बाद भी वोटर लिस्ट में नाम कट जाता है वोट देने जाने से पहले हमेशा लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें

  • पोर्टल पर मौजूद Search in Electoral Roll विकल्प पर क्लिक करें।
  • आप तीन तरीकों से नाम ढूंढ सकते हैं Search by Details ऑप्शन से अपना नाम, उम्र, राज्य और जिला डालकर Search by EPIC सीधा अपना वोटर आईडी नंबर डालकर (यह सबसे आसान तरीका है)।
  • Search by Mobile अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में दिखाई देता है तो आप वहां से अपनी Voter Slip (मतदाता पर्ची) डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें आपका भाग संख्या (Part Number) और मतदान केंद्र का नाम लिखा होता है।

 

8. वोटर आईडी कार्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल जो आपको पढ़ना चाहिए

1: नया वोटर आईडी कार्ड घर पर कितने दिनों में आता है

उत्तर ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत (Approve) होने के बाद लगभग 4 से 6 हफ्तों के भीतर भारतीय डाक द्वारा प्लास्टिक  वाला पीवीसी (PVC) वोटर आईडी कार्ड आपके घर के पते पर बिल्कुल मुफ्त भेज दिया जाता है।

2: वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन बनाने की फीस कितनी है

उत्तर  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क (Free) प्रदान की जाती है। इसमें अच्छी बात यह है कि कार्ड बनाने या सुधार करने के लिए कोई सरकारी शुल्क नहीं देना पड़ता है

3: क्या एक व्यक्ति के पास दो वोटर आईडी कार्ड हो सकते हैं

उत्तर नहीं कानूनन एक व्यक्ति का नाम केवल एक ही निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में हो सकता है। दो वोटर आईडी कार्ड रखना या दो जगह नाम रखना कानून के खिलाफ है। यदि आप स्थान बदलते हैं, तो पुराना कार्ड सरेंडर या ट्रांसफर (Form 8 के जरिए) करवाना होता है।

4: अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो e-EPIC कैसे डाउनलोड करें

उत्तर इसके लिए पहले आपको Form 8 भरकर अपने वोटर आईडी कार्ड के साथ अपना नया मोबाइल नंबर लिंक करना होगा। नंबर लिंक होने में 10 से 15 मिनट  लगते हैं, कभी-कभी इसमें 1 से 2 दिन का समय लग जाता है  जिसके बाद आप कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

5: वोटर हेल्पलाइन नंबर क्या है

उत्तर यदि आपको वोटर आईडी कार्ड से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो आप सरकार के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

New post: आयुष्मान कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी 

निष्कर्ष (Conclusion)

डिजिटल इंडिया के इस दौर में वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं को बेहद ही सरल बना दिया गया है। अब कोई भी नागरिक बिना किसी एजेंट को पैसे दिए खुद ही अपना वोटर आईडी संभाल सकता है।  मेरी सलाह है कि आप समय-समय पर वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करते रहें ताकि चुनाव के समय आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

आधिकारिक वेबसाइट: Voters’ Service Portal https://www.nvsp.in/

Disclaimer:

यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के वर्तमान नियमों के आधार पर है। किसी भी नए अपडेट के लिए कृपया हमेशा आधिकारिक सरकारी वेबसाइट voters.ec.gov.in पर विजिट करें।